Himachal: बल्क ड्रग पार्क में 20 फीसदी उद्योग प्लॉट हिमाचलियों को देने की तैयारी
बल्क ड्रग पार्क में स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की 20 प्रतिशत तक औद्योगिक प्लॉट हिमाचल के उद्यमियों के लिए आरक्षित रखने की तैयारी है। सरकार इसके लिए प्लॉट अलॉटमेंट पॉलिसी तैयार करेगी। इसका मकसद स्थानीय निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। पार्क में एक हजार से अधिक औद्योगिक प्लॉटों का चरणबद्ध तरीके से आवंटन किया जाएगा। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि निवेशकों को जल्द उद्योग स्थापित करने का अवसर मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:07 IST
Himachal: बल्क ड्रग पार्क में 20 फीसदी उद्योग प्लॉट हिमाचलियों को देने की तैयारी #CityStates #Shimla #BulkDrugPark #SubahSamachar
