Chandigarh-Haryana News: जापान में गीता महोत्सव की तैयारी, प्रदेश में सुजुकी मोटर बढ़ाएगी निवेश

फोटो - अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। जापान में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुजुकी मोटर के सीईओ को 20 जून को टोक्यो विश्वविद्यालय में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि वे गीता का अध्ययन करेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा प्रयास करेंगे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुरुवार को हरियाणा भवन में सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच निवेश, औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर अहम बातचीत हुई है। सुजुकी ने सीएम को भरोसा दिलाया कि कंपनी हरियाणा में और अधिक निवेश करेगी। सीएम ने कुरुक्षेत्र और जापान के बीच सिस्टर सिटी समझौते पर भी सहयोग का अनुरोध किया। कंपनी कंप्रेस्ड बायोगैस और हरित ऊर्जा क्षेत्र में 9 प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है। इनमें से 2 प्लांट पहले ही शुरू हो चुके हैं। साथ ही हरियाणा के खरखौदा में हाईब्रिड वाहनों का निर्माण भी किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: जापान में गीता महोत्सव की तैयारी, प्रदेश में सुजुकी मोटर बढ़ाएगी निवेश #PreparationsUnderwayForGitaMahotsavInJapan;SuzukiMotorToIncreaseInvestmentInTheState #SubahSamachar