होर्मुज को सुरक्षा देने की तैयारी: बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स में शामिल होगा यूएई, सुरक्षा बल बनाने में जुटा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक बहुराष्ट्रीय समुद्री टास्क फोर्स में हिस्सा लेगा। यूएई दर्जनों देशों को एक 'होर्मुज सुरक्षा बल' बनाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि इस जलडमरूमध्य को ईरानी हमलों से बचाया जा सके और जहाजों को सुरक्षा दी जा सके। इस मामले से परिचित लोगों के हवाले से फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। इस क्षेत्र में, इस्राइल सहित अन्य देशों की तुलना में यूएई को ईरानी हमलों का ज्यादा सामना करना पड़ा है। वहीं, अमेरिका के कई सहयोगियों ने कहा है कि होर्मुज को खोलने के लिए जहाज भेजने की उनकी कोई तत्काल योजना नहीं है। इस तरह, उन्होंने होर्मुज जलमार्ग को खुला रखने के लिए सैन्य सहायता की ट्रंप की अपील को ठुकरा दिया है। ये भी पढ़ें:-Washington Airport: वॉशिंगटन में उड़ानों पर लगा ब्रेक, एयर ट्रैफिक सेंटर में रसायनिक दुर्गंध से ठप हुआ आसमान संयुक्त राष्ट्र ने भी शुरू की है पहल रायटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावों पर बातचीत शुरू कर दी है, जिसमें बहरीन का एक मसौदा भी शामिल है, जो सभी आवश्यक साधनों के उपयोग को अधिकृत करेगा। ये भी पढ़ें:-मौत के बाद जीवन: वैज्ञानिकों ने जाम्बी कोशिकाओं को किया जिंदा, जीनोम ट्रांसप्लांट के जरिये असंभव को किया संभव यूएई की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है होर्मुज पिछले सप्ताह, यूएई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयास में यूएई शामिल हो सकता है, क्योंकि ईरान ने जहाजों के लिए इस जलमार्ग को लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया था। यह जलमार्ग यूएई की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 04:22 IST
होर्मुज को सुरक्षा देने की तैयारी: बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स में शामिल होगा यूएई, सुरक्षा बल बनाने में जुटा #World #National #SubahSamachar
