Noida News: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भंडारे की तैयारी
101 किलो घी के लड्डू तैयार किए गए हैं। यहां 2,000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की हुई व्यवस्थानोएडा/ग्रेटर नोएडा/दादरी। हनुमान जन्मोत्सव के लिए शहर के मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में श्रद्धालुओं ने भी भंडारे की व्यवस्था की है। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में इस बार 101 किलो घी के लड्डू तैयार किए गए हैं। यहां 2,000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि समारोह सुबह 4 बजे से सुंदरकांड के पाठ के साथ शुरू होगा। मंगलवार को भी महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया। विशेष आकर्षण के रूप में मंदिर में वैष्णो देवी की गुफा की तरह एक गुफा तैयार की गई है। भक्त यहां जाकर भगवान हनुमान की मूर्ति के दर्शन और पूजा कर सकते हैं। महासचिव संदीप ने बताया कि इस गुफा में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि दर्शन और पूजा में कोई परेशानी न हो।बरौला के पास हनुमान मूर्ति स्थल पर विशेष पूजा और आरती की जाएगी। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।सेक्टर-105 के श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम होगा। ------श्रद्धालुओं ने निकाली ध्वज यात्रा श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दादरी के जीटी रोड स्थित बालाजी मंदिर से सादोपुर गांव में श्री बालाजी धाम तक पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य तिराहा से होते हुए जीटी रोड से पैदल श्री बालाजी मंदिर धाम के लिए चली। यात्रा का नेतृत्व महंत शास्त्री रोहित महाराज ने किया। यात्रा में सैंकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं ने ध्वज लिया था। डीजे, ऊंट, घोड़ी, श्री श्याम, श्री बालाजी महाराज, ज्योति अघोरी उत्सव झांकी शामिल रही। यात्रा में दादरी नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित, राजू पंडित, पीतांबर शर्मा, हरिओम शर्मा, सभासद हरीश भाटिया, मनोज वर्मा, हर्ष शर्मा, सुमित त्यागी, कविता शर्मा, सुमन शर्मा, बाला देवी आदि उपस्थित रहीं।अखंड रामायण का पाठजुनपत गांव के शनि देव मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन और भंडारा किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का संचालन गांव के ही लोगों द्वारा किया जा रहा है जिनमें राम प्रताप शर्मा, समाजसेवी मोहित, अरुण शर्मा, मास्टर सतपाल प्रजापति, देवेंद्र शर्मा, विजेंद्र शर्मा सहित समस्त ग्रामवासी एवं भक्तजन शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:01 IST
Noida News: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भंडारे की तैयारी #PreparationsForSunderkandAndBhandaraOnHanumanJayanti #SubahSamachar
