Himachal Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज, 31 मार्च को फाइनल होगा रोस्टर

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को रोस्टर प्रक्रिया संबंधी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। 20 मार्च से जिलों में रोस्टर निर्धारण का कार्य शुरू होगा, जबकि 30 मार्च तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 31 मार्च को उपायुक्त अपने अपने जिलों के पंचायतीराज संस्थाओं के रोस्टर जारी कर देंगे। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नई बनने वाली पंचायतों और पुनर्सीमांकन से प्रभावित पंचायतों में आरक्षण का निर्धारण तय नियमों के तहत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों से जनसंख्या आंकड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग का अनुपात आधार बनाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज, 31 मार्च को फाइनल होगा रोस्टर #CityStates #Shimla #HimachalPanchayatElection #SubahSamachar