Meerut News: युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी शुरू

मेरठ। राजपूत महासभा के तत्वावधान में जनकपुरी अजंता कॉलोनी स्थित राजपूत भवन में बैठक हुई। इसमें तीन मई को होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन और बच्चों के सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान गुल्लू ठाकुर को भाजपा पार्षद मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठाकुर अनूप राघव ने कहा कि छावनी, शहर और दक्षिण क्षेत्र में राजपूत समाज के लोग 1.50 लाख से अधिक हैं। इसके बाद भी राजपूत समाज के लोग संगठन में शीर्ष पद पर नहीं हैं। संचालन बनी सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर अनूप राघव, सुभाष चौहान, देवेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह भाटी, निरंजन सिंह, रमेश सिंह, सोमवीर राघव, गजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, नवल सिंह सोम सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी शुरू #PreparationsBeginForTheYouthIntroductionConference #SubahSamachar