कभी खुशी से झूमीं तो कभी दिल पर हाथ रख ली राहत की सांस: अपनी अदाओं से छाईं प्रीति जिंटा; किसे दी फ्लाइंग किस?
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 223 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा की अदाओं का हो रहा है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस ने कहर ढा रही हैं। प्रीति लगभग पंजाब के हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले में दिलचस्प टक्कर देखने को मिली और हालात के हिसाब से प्रीति के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बदलता रहा। कभी उनके चेहरे पर उदासी रही तो कभी वह खुशी से चहक उठीं। कभी वह दिल पर हाथ रखकर राहत की सांस लेती दिखीं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में फैंस दावा कर रहे हैं कि प्रीति ने 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फ्लाइंग किस भी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:37 IST
कभी खुशी से झूमीं तो कभी दिल पर हाथ रख ली राहत की सांस: अपनी अदाओं से छाईं प्रीति जिंटा; किसे दी फ्लाइंग किस? #CricketNews #Cricket #National #PreityZinta #Ipl2026 #PunjabKings #FlyingKiss #PreityZintaReactions #PbksMatch #IplGlamour #BollywoodCelebrities #StadiumReactions #SubahSamachar
