Aligarh News: गर्भवती ने फंदे पर लटक कर दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
लोधा क्षेत्र के गांव नदरोई में होली के दिन एक गर्भवती महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोधा क्षेत्र के गांव नगला दानसहाय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि अपनी बेटी दुर्गेश (24) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व नदरोई निवासी शीलू उर्फ शीलेंद्र के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च करने के बावजूद भी ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था, सोने की एक चेन और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और उसे घर से निकाल दिया गया था। आरोप है कि 4 मार्च रात दुर्गेश की गला दबाकर हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका की एक छोटी बेटी है। मृतका करीब ढाई माह की गर्भवती भी थी। थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:14 IST
Aligarh News: गर्भवती ने फंदे पर लटक कर दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Aligarh #PregnantWoman #WomanSuicide #NaglaDanSahayAligarh #Nadroi #LodhaAligarh #DahejHatya #AligarhNews #AligarhCrimeNews #SubahSamachar
