Prayagraj : सिविल लाइंस में पुलिस चौकी के सामने स्टंट, चौराहे पर घुमाई थार

सिविल लाइंस में रविवार सुबह थार चालक ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए स्टंटबाजी की। पूरी घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। कथित 22 सेकंड के वीडियो में काले रंग की थार अचानक चौराहे पर पहुंचती है। इसके बाद चालक तेज रफ्तार में वाहन को गोल-गोल करीब चार राउंड तक घुमाता है। घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : सिविल लाइंस में पुलिस चौकी के सामने स्टंट, चौराहे पर घुमाई थार #CityStates #Prayagraj #PrayagrajNewsToday #TharStuntPrayagraj #StuntThar #SubahSamachar