Prayagraj : प्रयागराज को मिलीं रूसी कंपनी की 17 ई-बसें, बेड़े में 16 और होंगी शामिल
संगम नगरी से जल्द ही लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के लिए भी ई-बस सेवा शुरू होगी। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी की 11 और इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इसके साथ ही यहां इन अत्याधुनिक बसों की कुल संख्या 17 हो गई है। जल्द ही 16 और ई-बसें भी बेड़े में शामिल होंगी। वर्तमान में कंपनी की बसें वाराणसी के लिए चल रही हैं। यह सभी बसें आधुनिक, हाई-टेक और सुरक्षित फीचर्स से लैस हैं। इन बसों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे की सुविधा दी गई है। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ई-बसों का संचालन रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी करती है, जबकि बसों में परिचालक रोडवेज के ही हैं। लीडर रोड वर्कशाॅप में चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है। प्रयागराज के लिए 33 आधुनिक बसें स्वीकृत हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:58 IST
Prayagraj : प्रयागराज को मिलीं रूसी कंपनी की 17 ई-बसें, बेड़े में 16 और होंगी शामिल #CityStates #Prayagraj #RussianCompanies #EBus #PrayagrajNews #SubahSamachar
