UP: प्रेमी ने जीवन छलनी किया, अपनों ने मौत के मुहाने पर छोड़ा, बचाने की कोशिश में डॉक्टर; दर्दनाक कहानी

प्रेम के त्योहार पर वासना, धोखा और क्रूरता की मिलावटखोरी सामने आई है। इसकी शिकार फाफामऊ क्षेत्र की एक युवती जब गर्भवती हुई तो तथाकथित प्रेमी उसे झोलाझाप के हवाले कर भाग गया। हालत बिगड़ने पर मां उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल तक लाई और छोड़कर निकल गई। युवती वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टर उसके साथ हैं। प्रेम में सब कुछ न्योछावर करने वाली युवती (20) शादी से पहले गर्भवती हुई, गर्भ गिराने के लिए युवक उसे झोलाछाप के पास ले गया। ऑपरेशन के दौरान उसकी बच्चेदानी और आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसकी जानकारी पर युवक फरार हो गया। मां को खबर हुई तो वह किसी तरह उसे एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर के मुताबिक, बातचीत चल ही रही थी कि मां गायब हो गई। युवती की हालत ज्यादा खराब थी, इसलिए मां को ढूंढ़ने के बजाय तत्काल एडमिट कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रेमी ने जीवन छलनी किया, अपनों ने मौत के मुहाने पर छोड़ा, बचाने की कोशिश में डॉक्टर; दर्दनाक कहानी #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #SubahSamachar