Prayagraj Murder Case : भाई-भाभी को फंसाने के लिए अभिषेक ने लिखा- बंटी-बबली बहू ने मारा
हत्या के बाद अभिषेक और शनि ने जांच को गुमराह करने की भी कोशिश की। अभिषेक ने लाल पेन से एक गत्ते पर लिख दिया, बंटी-बबली बहू ने मारा। इसका मकसद अपने भाई अश्विनी और उसकी पत्नी रीतू को हत्या के मामले में फंसाना था, जिन्हें परिवार में बंटी-बबली के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा अभिषेक ने घर में मौजूद फाइलें, कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान पानी की टंकी में डाल दिए ताकि कोई साक्ष्य न बच सके। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने घटनास्थल से सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। दुर्गंध से बचने के लिए तीनों शवों को कंबल-रजाई से ढक दिया गया और फर्श पर गिरे खून के निशान मिटाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर, हार्पिक, ब्लीचिंग पाउडर, हल्दी और सरसों का तेल डाला गया। पूरे घर की फर्श को गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोया गया। घटनास्थल से पानी में भीगा टी-शर्ट और सफाई में इस्तेमाल अन्य कपड़े मिले। जिससे पुलिस को शुरुआत से ही साक्ष्य मिटाने की आशंका हुई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 18:29 IST
Prayagraj Murder Case : भाई-भाभी को फंसाने के लिए अभिषेक ने लिखा- बंटी-बबली बहू ने मारा #CityStates #Prayagraj #PrayagrajFourMurder #MurderCasePrayagraj #PrayagrajNews #SubahSamachar
