Prayagraj : सीएम योगी संग जापान और सिंगापुर जाएंगे मंत्री नंदी, निवेश की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा
उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार देर शाम चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। विशेष विमान से टीम पहले सिंगापुर और फिर जापान जाएगी। 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर प्रवास के दौरान मंत्री नंदी मुख्यमंत्री के साथ वहां के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग से मिलेंगे। इस दौरान यूपी का मेगा रोड शो होगा और गूगल, एसटीटी ग्लोबल जैसी 25 दिग्गज कंपनियों के साथ जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकें होंगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आईएनए स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। 25 और 26 फरवरी को टीम जापान के टोक्यो में होगी। यहां ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुजुकी, कुबोटा और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तोशिबा के साथ राउंड टेबल मीटिंग कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मंत्री नंदी ने बताया कि डबल इंजन सरकार के तहत यूपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह यात्रा प्रदेश में निवेश और उद्योगों को नई गति देगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 19:01 IST
Prayagraj : सीएम योगी संग जापान और सिंगापुर जाएंगे मंत्री नंदी, निवेश की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा #CityStates #Prayagraj #YogiAdityanath #NandGopalNandi #Japan #Singapore #SubahSamachar
