Sonipat News: प्रवीन दहिया बने आजाद यूथ मोर्चा चेरिटेबल सोसाइटी के प्रधान

सोनीपत। दहिया कॉलोनी में आजाद यूथ मोर्चा चेरिटेबल सोसाइटी का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रवीन दहिया को प्रधान, मंजीत दहिया को उप-प्रधान, दीपक पांचाल को सचिव, अजय छिक्कारा को कोषाध्यक्ष, मोहित राठी को मीडिया प्रभारी व दीपक सोनी को सह-सचिव नियुक्त किया गया। दहिया कॉलोनी वासियों की ओर से संस्था के प्रधान को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। प्रवीन दहिया ने सभी संस्था सदस्यों ओर कॉलोनी वासियों को विश्वास दिलाया कि संस्था में हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। संस्था सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम पर्यावरण व स्वच्छ भारत अभियान पर ज्यादा से ज्यादा काम करेगी। इस अवसर पर कृष्ण दहिया, संदीप शर्मा, रीनू दहिया, दीपक दलाल, राजेश तोमर, वीरेंद्र कुमार उर्फ बीनू, देवेंद्र कुहाड़, उत्तम कुमार, सूरत सिंह व राम यादव मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: प्रवीन दहिया बने आजाद यूथ मोर्चा चेरिटेबल सोसाइटी के प्रधान #PraveenDahiyaBecomesPresidentOfAzadYouthMorchaCharitableSociety. #SubahSamachar