Prayagraj : पिता से बोला था प्रत्यूष- मां को मत बताना हवलदार बनने की बात, आकर दूंगा सरप्राइज

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रत्यूष के पिता अवनी राय ने बताया कि उसका चयन फौज में हवलदार के पद पर हो गया था। इसके लिए वह पांच महीने की ट्रेनिंग के लिए असम गया था। घर में चचेरी बहन की शादी और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने के लिए वह ट्रेनिंग से घर आया था। दो दिन पहले ही गांव से हॉस्टल आया था। पांच फरवरी को छोटे भाई की बेटी की शादी में जब प्रत्यूष ट्रेनिंग से घर लौटा था तो बहुत खुश था। फौज में हवलदार बनने की बात उसने सिर्फ अपने पिता और बड़े भाई नितांत राय को ही बताई थी। सात फरवरी को जब प्रत्यूष को प्रयागराज आना था तो पिता अवनी राय उसे बस स्टॉप तक छोड़ने के लिए आए थे। इस दौरान रास्ते में प्रत्यूष ने पिता से एक वादा किया था कि वह अगली बार घर लौटेगा तो पूरे परिवार को एक नया सरप्राइज देगा। उसने इसके लिए पिता से भी एक वादा कराया था कि हवलदार बनने की बात मां को अभी मत बताना, उसे अभी सरप्राइज देना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : पिता से बोला था प्रत्यूष- मां को मत बताना हवलदार बनने की बात, आकर दूंगा सरप्राइज #CityStates #Prayagraj #PratyushRaiVolleyball #PratyushSport #AmitabhBachchanSportsComplexPrayagraj #SubahSamachar