क्या आने वाली है बाहुबली 3 ? प्रभास, राणा और अनुष्का ने दिया बड़ा हिंट; वायरल वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस
बाहुबली फ्रेंचाइजी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस को लगने लगा है कि बाहुबली 3 जल्द ही आ सकती है। स्टार कास्ट ने दिया बड़ा हिंट दरअसल, बाहुबली: द टोर्चबिअरर नाम की डॉक्यूमेंट्री का एक क्लिप सामने आया है। इस वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी नजर आ रहे हैं और उनकी बातों ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वीडियो में राणा कहते हैं, मुझे नहीं पता कि मुझे ये बात पब्लिक में कहनी चाहिए या नहीं… लेकिन मैं जो सोच रहा हूं वो कह देता हूं। दुनिया शायद अभी तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी… इतना कहकर वो रुक जाते हैं। इसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं, और यहीं से बाहुबली 3 की चर्चा और तेज हो जाती है। वीडियो के आखिर में और यह विरासत जारी है! लिखा आता है, जिसने फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। #Baahubali3 is ON ✅🔥“The world 🌎 may not be ready yet, but therell be more #Baahubali… Baahubali…..3.”— #RanaDaggubati pic.twitter.com/CxxkI4NqlImdash; Movies Singapore (@MoviesSingapore) June 26, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 10:53 IST
क्या आने वाली है बाहुबली 3 ? प्रभास, राणा और अनुष्का ने दिया बड़ा हिंट; वायरल वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस #SouthCinema #National #Prabhas #Bahubali3 #Bahubali3ReleaseDate #Bahubali3KabReleaseHogi #Bahubali3KabAaegi #Bahubali3Trailer #Bahubali3ReleaseDateInIndia #Bahubali3AayegiKya #Bahubali3MovieReleaseDate #PrabhasMovies #SubahSamachar
