Haridwar News: विद्युत लाइनों में फाॅल्ट आने से तीन घंटे गुल रही बिजली
पथरी। रविवार को बारिश के साथ तेज हवा से बिजली की लाइनों में आए फॉल्ट से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली लगातार तीन घंटे गुल रही। इससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए।भट्टीपुर व पथरी बिजली घर क्षेत्र में सुबह दस बजे करीब बिजली गायब हुई। दिन में दोपहर में एक बजे के बाद बिजली आई। इसके बाद भी पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग होती रही है। बगैर बिजली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। साधुराम, कृष्णपाल, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, इरशाद, इकबाल आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा से बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो जाता है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों के टहनी कटवाने की मांग की है, ताकि, फॉल्ट होने की समस्या से छुटकारा मिल सका। बिजली गायब रहने से शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोदरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा से बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गया था। फॉल्ट ढूंढने और ठीक करने में समय लगा है। इसके बाद बिजली आपूर्ति कर दी गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:45 IST
Haridwar News: विद्युत लाइनों में फाॅल्ट आने से तीन घंटे गुल रही बिजली #PowerSupplyWasDisruptedForThreeHoursDueToAFaultInThePowerLines. #SubahSamachar
