UP News: वाराणसी में 3.30 घंटे तक कटी रही कलेक्ट्रेट की लाइट, कामकाज ठप; सरकारी कार्यालयों में अंधेरा
Varanasi News: बिजली व्यवस्था को लेकर सरकारी अमला चाहे जितनी भी तैयारी का दावा करता हो लेकिन बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को हुई पहली बारिश में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कचहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 3.30 घंटे लाइट नहीं रही है। इससे सरकारी काम पूरा ठप हो गया। मंडलायुक्त, डीएम, विकास भवन व कलेक्ट्रेट में स्थित सभी कार्यालयों में अंधेरा छाया था। उधर ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 10 घंटे की कटौती चोलापुर क्षेत्र में हुई। चोलापुर क्षेत्र से होने वाली विद्युत सप्लाई बुधवार को बारिश शुरू होने के बाद से ही चरमरा गई। बुधवार की शाम 6 बजे जो कटौती हुई फिर बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे बहाल हुई। चोलापुर क्षेत्र के दानगंज, महमूदपुर, नियारडीह, अजगरा, धरसौना, मोहाव, आयर, भदवा, इमिलिया, अल्लापुर, आइली समेत तमाम गांव में लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 22:18 IST
UP News: वाराणसी में 3.30 घंटे तक कटी रही कलेक्ट्रेट की लाइट, कामकाज ठप; सरकारी कार्यालयों में अंधेरा #CityStates #Ghazipur #ElectricityCrisisInUp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
