Bareilly News: भीषण गर्मी के बीच दो दिन से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

बरेली के किला उपकेंद्र से पोषित शास्त्रीनगर की गायत्री पब्लिक स्टोर वाली गली में दो दिनों से बिजली गुल है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह पार्षद गौरव सक्सेना के साथ सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देररात तक एसडीओ की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक कराया जाता रहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इलाके की पांच हजार आबादी भीषण गर्मी से जूझती रही। शास्त्रीनगर में अनिल किराना स्टोर के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज शुक्रवार दोपहर 12 बजे खराब हो गया। शिकायत के बावजूद कोई लाइनमैन मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। इससे लोग परेशान रहे। पानी का संकट भी हो गया। शनिवार सुबह आठ बजे करीब 60 लोग गायत्री पब्लिक स्टोर वाले मोड़ पर धरने पर बैठ गए। इससे आवागमन बाधित होने लगा। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद एसडीओ विशाल वर्मा टीम के साथ पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात तक समस्या को ठीक नहीं किया जा सका।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: भीषण गर्मी के बीच दो दिन से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PowerOutage #Electricity #Protest #SubahSamachar