Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में कुछ सेकंड के लिए बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी ने जारी रहा संबोधन
बहादुरगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के बहादुरगढ़ दौरे के दौरान अचानक करीब 5 से 10 सेकंड के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाते ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जला दी इससे पूरा पंडाल रोशनी से जगमगा उठा। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे लगाए। कुछ ही क्षणों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और कार्यक्रम पहले की तरह सुचारु रूप से चलता रहा। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:33 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में कुछ सेकंड के लिए बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी ने जारी रहा संबोधन #PowerOutageForAFewSecondsDuringTheBJPStatePresident'sEvent;TheAddressContinuedInTheLightOfMobilePhoneTorches. #SubahSamachar
