बिजली विभाग का शॉक: 35 लाख नहीं चुकाए तो काट दी स्ट्रीट लाइट, श्रीनगर में छाया अंधेरा

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख इलाकों में शनिवार शाम से अंधेरा छाया हुआ है। विद्युत विभाग ने बकाया बिलों का भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम के पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) के कनेक्शन काट दिए हैं। इस कटौती से बिलकेदार, गंगा दर्शन, गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार और नर्सरी रोड जैसे क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूबे हुए हैं।जानकारी के अनुसार, नगर निगम पर विद्युत विभाग का लगभग 35 लाख रुपये का बिल लंबे समय से बकाया है। विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से मौखिक और लिखित रूप में भुगतान का अनुरोध किया जा रहा था। विभाग ने 17 फरवरी को भी नगर निगम को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया था, लेकिन बजट की कमी का हवाला देकर बिल जमा नहीं कराया गया।स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण शनिवार शाम से ही बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई। स्थिति इतनी विकट रही कि अंधेरे के कारण राहगीरों को आगे का रास्ता तक दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले स्थानीय निवासियों को हुई, जिन्हें घने अंधेरे के बीच असुरक्षित महसूस करना पड़ा।विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेन्द्र कुमार ने बताया कि सितंबर माह से बिलों का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा, हमने नगर आयुक्त को भुगतान के लिए बार-बार पत्र लिखे, लेकिन जब बजट न होने की बात कहकर बिल जमा नहीं हुआ, तो शनिवार को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी। इसके साथ ही एडिशनल सिक्योरिटी रिक्वायर्ड के अनुसार वांछित जमानत राशि भी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, जिसकी प्रतिलिपि महापौर को भी भेजी गई है। सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि कनेक्शन कटने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसा हुआ है, तो विद्युत विभाग से वार्ता कर जल्द ही कनेक्शन जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा ताकि जनता को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके। श्रीनगरकालारोड़परइसतरहसेछायाअंधेरा------संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिजली विभाग का शॉक: 35 लाख नहीं चुकाए तो काट दी स्ट्रीट लाइट, श्रीनगर में छाया अंधेरा #PowerDepartment'sShockStreetlightsDisconnectedOverUnpaidDuesOfLakhs;DarknessGripsSrinagar #SubahSamachar