Power Cut Varanasi: शहर की 20 कॉलोनियों में एक घंटे में 5 से 7 बार कटी बिजली, तीन ट्रांसफॉर्मर जले; परेशानी

Power Cut in Varanasi:गर्मी में बिजली निगम की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। अधिकतम तापमान दो दिन से 44 डिग्री सेल्सियस पर ही बना है। सोमवार को गर्मी का असर यह रहा कि मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास हनुमान मंदिर के पास अंडरग्राउंड केबल भी जल गया। इधर, शहर में 20 कॉलोनियों में फॉल्ट होने की वजह से एक घंटे में 5 से 7 बार बिजली कटी। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के बिजली निगम के दावे फेल हो गए हैं। अभी अप्रैल का तीसरा सप्ताह ही चल रहा है, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कब चली जाएगी, कब आ जाएगी, कोई समय निर्धारित नहीं है। दो दिन से तो आपूर्ति का बुरा हाल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Power Cut Varanasi: शहर की 20 कॉलोनियों में एक घंटे में 5 से 7 बार कटी बिजली, तीन ट्रांसफॉर्मर जले; परेशानी #CityStates #Varanasi #ElectricityCrisis #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar