Shimla News: बीसीएस और कंगनाधार में आज पावर कट
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की ओर से बिजली लाइनों का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इस कारण 11 केवी खलीनी न्यू शिमला हाइटेंशन लाइन पर 6 जून को शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान न्यू शिमला सेक्टर-एक की लेन वन, बीसीएस, माहूंनाग, फेज-तीन, कंगनाधार, सेक्टर-पांच, सेक्टर-छह और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल खलीनी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने दी है। वहीं अपर और लोअर चलौंठी, ढींगूधार, पेट्रोल पंप, विशाल मेगामार्ट और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली कट रहेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:17 IST
Shimla News: बीसीएस और कंगनाधार में आज पावर कट #PowerCutInBCSAndKangnadharToday #SubahSamachar
