UP: स्मार्ट मीटर वाले 31 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, आजमगढ़ में रिचार्ज न होने पर कट जा रही सप्लाई; परेशानी
UP News: जिले में स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। पर्याप्त बैलेंस न होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बाधित हो जा रही है, वर्तमान समय में रिचार्ज के अभाव में 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है। जिले में विभिन्न भार के करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जीएमआर कंपनी की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर संचालित हो चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है। नई व्यवस्था के तहत जैसे ही मीटर का बैलेंस शून्य होता है, बिजली आपूर्ति खुद बंद हो जा रही है। यही नहीं उपभोक्ता के रिचार्ज कराते समय उसमें से पूर्व का बकाया भी समायोजित कर लिया जा जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं का रिचार्ज जल्दी खत्म हो जा रहा है और उन्हें बार-बार रिचार्ज कराना पड़ रहा है। जिले में 31024 उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में होने से बिजली गुल हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 20:34 IST
UP: स्मार्ट मीटर वाले 31 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, आजमगढ़ में रिचार्ज न होने पर कट जा रही सप्लाई; परेशानी #CityStates #Azamgarh #Varanasi #SmartMeterBill #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
