Una News: खाना पकाते समय भड़की आग, 29 झुग्गियां जलकर राख
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप लालसिंगी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक झुग्गी में खाना पकाते समय आग भड़क उठ गई। तेज हवाओं और झुग्गियों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते 29 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग की शुरुआत खाना बनाते समय हुई बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को अन्य झुग्गियों तक फैलने से रोक लिया गया। इस दौरान 18 झुग्गियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग ने आग से करीब 1.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। प्रशासन की ओर से भी प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन की तरफ से कुल 33 पीड़ितों को प्रति परिवार दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। सात फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबूआग लगने की सूचना मिलने के बाद सुबह 6:20 बजे अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान न फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग अधिक होने के चलते और गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। इस दौरान कुल सात फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शनिवार सुबह लालसिंगी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 29 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। करीब 1.50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। 18 झुग्गियों को सुरक्षित बचाया गया है। -सुरेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना ऊना के लालसिगीं में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियोंमें लगी आग से उठती लपटें ।संवाद ऊना के लालसिगीं में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियोंमें लगी आग से उठती लपटें ।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 23:12 IST
Una News: खाना पकाते समय भड़की आग, 29 झुग्गियां जलकर राख #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
