UP: 'योगी बाबा, मेरे पति को लौटा दो', अपहरण कर पोस्टमास्टर की हत्या, पलवल में मिली अधजली लाश; इसलिए हुआ कत्ल

मथुरा के शेरगढ़ से 9 फरवरी को दिनदहाड़े अगवा किए गए पोस्टमास्टर रामवीर सिंह (23) की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को पलवल से अधजला शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पोस्टमास्टर की पत्नी ने शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं है। दो हत्यारोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राजस्थान की सीमा पर स्थित कोसीकलां के गांव कामर के रहने वाले रामवीर सिंह शेरगढ़ के गांव अगरयाला डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी बाइक से 9 फरवरी की सुबह शेरगढ़ डाकघर से अगरयाला जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे बंबे के पास काली टाटा पंच सवार कार में दो-तीन बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था। उनकी बाइक बंबे के पास पड़ी मिली थी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही एसओजी, पुलिस की दो टीमें पोस्टमास्टर की तलाश में लगी हुई थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'योगी बाबा, मेरे पति को लौटा दो', अपहरण कर पोस्टमास्टर की हत्या, पलवल में मिली अधजली लाश; इसलिए हुआ कत्ल #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #MathuraMurder #MurderInMathura #SubahSamachar