Jammu: इरान की राहत में जुटे युवा, चंदा के लिए अम्बफला चौक में लगे पोस्टर, लोगों से दान की अपील
जम्मू के पुराने शहर के अति व्यस्त चौक अम्बफला में इरान के लिए चंदा मांगने के लिए पोस्टर लगाए गए है। पोस्टरों पर मानवीय आधार पर इरान की मदद करने की अपील की गई है। पोस्टर ऑल लद्दाख मुस्लिम स्टूडैंट एसोसिएशन जम्मू की तरफ से लगाए गए है और चंदा जमा करने के लिए निकट की काफी-शाप से संपर्क करने के लिए लिखा गया है।कश्मीर संभाग में कुछ दिन पहले इरान के लिए चंदा एकत्रित करने की मुहिम शुरू की थी। इसमें लोगों ने सोना, बर्तन, पैसा और बच्चों ने अपनी गुल्लक तक दान में दिए थे। यह देख अम्बफला में ऑल लद्दाख मुस्लिम स्टूडैंट एसोसिएशन जम्मू ने चांदा एकत्र करने के लिए पोस्टर लगवाए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:30 IST
Jammu: इरान की राहत में जुटे युवा, चंदा के लिए अम्बफला चौक में लगे पोस्टर, लोगों से दान की अपील #CityStates #Jammu #IranAid #BantlabPosters #AllLadakhMuslimStudentsAssociation #IranFundraisingCampaign #SubahSamachar
