Himachal: हिमकेयर कार्ड बनवाने के लिए खुला पोर्टल, कार्धधारक नवीनीकरण भी करवा सकेंगे
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। इस बार चूकने और पोर्टल बंद होने की सूरत में योजना के पात्र लाभार्थियों को दो माह का लंबा इंतजार करना होगा। सरकार के नए नियमों के अनुसार अब साल में चार बार ही हिमकेयर कार्ड बनेंगे और उनका नवीनीकरण किया जा सकता है। ऐसे में 30 जून तक नए हिमकेयर कार्ड बनवाने के साथ पुराने की वैधता समाप्त होने पर लाभार्थी नवीनीकरण करवा सकते हैं। योजना के पात्र लाभार्थियों को पोर्टल बंद होने के बाद सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 20:34 IST
Himachal: हिमकेयर कार्ड बनवाने के लिए खुला पोर्टल, कार्धधारक नवीनीकरण भी करवा सकेंगे #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Kullu #HimcareCard #SubahSamachar
