Kangra News: पूजा और अमन को मिस और मिस्टर फेयरवेल का खिताब
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय स्नातक कॉलेज रिड़कमार में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं अभिनय की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें अनु एवं शिल्पा की ओर से प्रस्तुत समूह नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो विद्यार्थियों को जीवन के मूल्यों, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की सीख देता है। इस दौरान आरती, महक, सकीना और आरती चौहान ने अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा किए। समारोह के अंत में विभिन्न खिताबों की घोषणा की गई, जिसमें पूजा को मिस फेयरवेल, अमन कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। जबकि रीना को मिस चार्मिंग तथा मीनाक्षी को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 19:10 IST
Kangra News: पूजा और अमन को मिस और मिस्टर फेयरवेल का खिताब #PoojaAndAmanWereAwardedTheTitleOfMissAndMr.Farewell. #SubahSamachar
