Palwal News: महिला विधेयक के मुद्दे पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण
हथीन। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा नेत्री डॉ. रावत ने विधेयक को महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश की महिलाओं के हित प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस विषय पर सभी दलों को एकजुट होकर समर्थन देना चाहिए था वहां विपक्ष ने भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी सोच स्पष्ट रूप से सामने आ गई है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का महिला विरोधी चेहरा अब उजागर हो चुका है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:44 IST
Palwal News: महिला विधेयक के मुद्दे पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण #PoliticsOnTheIssueOfWomen'sBillIsUnfortunate #SubahSamachar
