पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करे भाजपा, फिर पंचायत चुनाव : नेकां

अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय सचिव शेख बशीर ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करनी चाहिए। इसके बाद पंचायत चुनाव कराने के बारे में सोचा जाए। जब तक पूर्ण राज्य नहीं मिल जाएगा, प्रदेश के विकास कार्याें को रफ्तार नहीं मिलेगी। रामबन से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पार्टी के प्रांतीय कार्यालय जम्मू में बैठक की। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने लंबे समय तक चुनाव नहीं करवाए थे। उन्होंने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो वादे प्रदेश के लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। लोगों ने नेकां को पांच साल तक के लिए बहुमत दिया है। प्रदेश सरकार आगामी तीन साल के कार्यकाल में अपने सभी वादे पूरे करेगी। अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद प्रदेश में सबकुछ तहस-नहस कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे सब दोबारा पटरी पर लौट रहा है। इस मौके पर पूर्व डीडीसी सदस्य शमीम अख्तर भी मौजूद थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Political news



पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करे भाजपा, फिर पंचायत चुनाव : नेकां #PoliticalNews #SubahSamachar