Haryana: होली पर थाने में घुसे शरारती तत्व, पुलिसकर्मियों से की मारपीट; मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाया
होली की रात कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी दो युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाते हुए भाग गए। शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया। सरकारी फाइलों और कागजात को फेंका आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। जब रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 05:03 IST
Haryana: होली पर थाने में घुसे शरारती तत्व, पुलिसकर्मियों से की मारपीट; मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाया #CityStates #Ambala #Haryana #PolicemenAssaulted #HaryanaCrime #AmbalaCrime #SubahSamachar
