साइबर ठगी: पुलिसकर्मी का नंबर भी एक घंटे रहा हैक, एपीके फाइल भेजकर किया खेल; आरटीओ चालान के नाम पर मेसेज
साइबर ठग अब लोगों के मोबाइल और बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए एपीके फाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार को एक पुलिसकर्मी का वाट्सएप नंबर भी करीब एक घंटे तक साइबर ठगों के कब्जे में रहा। इस दौरान उसके नंबर से कई वाट्सएप ग्रुपों में आरटीओ चालान के नाम पर संदिग्ध संदेश भेजे गए। परिचितों के फोन करने पर पुलिसकर्मी को अपने नंबर के हैक होने की जानकारी हुई। पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने किसी भी ग्रुप या व्यक्ति को इस तरह का संदेश नहीं भेजा था। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उसका मोबाइल नंबर करीब एक घंटे तक साइबर ठगों ने अपने नियंत्रण में रखा। इस दौरान उसके कई परिचितों के व्यक्तिगत नंबर पर भी संदिग्ध संदेश भेजे गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और आम लोगों में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 20:16 IST
साइबर ठगी: पुलिसकर्मी का नंबर भी एक घंटे रहा हैक, एपीके फाइल भेजकर किया खेल; आरटीओ चालान के नाम पर मेसेज #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
