चढ़ावा चोरी: टिन्नू ने लोन पर ली थी कार, फिर एकमुश्त किया भुगतान, निवेश से जुड़े सुराग जुटा रही जांच टीम
चढ़ावा चोरी मामले में कस्टडी रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी टिन्नू यादव की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि टिन्नू ने कार फाइनेंस पर खरीदी थी, लेकिन बाद में एकमुश्त नकद भुगतान कर दिया था। टिन्नू ने करीब ढाई लाख की बाइक नकद खरीदने की जानकारी दी थी। आशंका है कि बाइक भी चोरी के पैसों से खरीदी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला था। 39 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान दोनों से चोरी से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने टिन्नू के कब्जे से एक लग्जरी कार और बाइक बरामद की थी। सूत्रों के मुताबिक टिन्नू ने कार खरीदते समय कुछ राशि देकर उसे फाइनेंस कराया था, लेकिन कुछ ही समय बाद शेष पूरी रकम जमाकर कार लोन खत्म कर दिया।आशंका है कि चोरी के पैसों को ही एकमुश्त जमा कराया होगा। पूछताछ में टिन्नू से इस बात की पुष्टि भी की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 04:41 IST
चढ़ावा चोरी: टिन्नू ने लोन पर ली थी कार, फिर एकमुश्त किया भुगतान, निवेश से जुड़े सुराग जुटा रही जांच टीम #CityStates #Ayodhya #TinnuRamMandir #TinnuYadav #AyodhyaRamMandir #SubahSamachar
