Yamuna Nagar News: विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
यमुनानगर। हरियाणा में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए यमुनानगर से चंडीगढ़ रवाना हुए। कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के रूप में निकले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। नरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, मनरेगा में कथित गड़बड़ियां और किसानों से जुड़े लंबित मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर पार्टी ने विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है, ताकि सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जा सके। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:42 IST
Yamuna Nagar News: विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका #PoliceStoppedCongressWorkersWhoSetOutToSurroundTheAssembly. #SubahSamachar
