आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी: अधिवक्ता को धरने पर बैठना पड़ा, तब लिखी लूट की एफआईआर; जानें क्या है पूरा मामला

आगरा के थाना सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दस में अधिवक्ता से 2 लाख रुपये सहित कार ले जाने के मामले में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार मालिक, उसके भाई और अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिवक्ता ने दीवानी में धरना प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने कार्रवाई की है। सिकंदरा निवासी अधिवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि उनके भाई नितिन शर्मा अपने मित्र जितेंद्र की कार को 29 सितंबर को एसी ठीक कराने के लिए लिया था। एक अक्तूबर की रात नौ बजे आवास विकास सेक्टर 10 कार लेकर आए थे। बालूगंज निवासी चाचा से दो लाख रुपये लेकर आए। यह रकम कार में ही रखी हुई थी। रास्ते में दो युवकों ने गाड़ी को रोक लिया। विरोध पर मारपीट करने लगे। एक युवक ने कमर में हाथ लगाया। उन्हें लगा कि उसके पास कोई हथियार है। डर की वजह से कार से बाहर निकल आए। आरोपी कार लूटकर भाग गए। आरोप लगाया कि यह घटना अनुज सिसौदिया और उसके भाई शिवम सिसौदिया ने अंजाम दी है। मामले में सिकंदरा पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले अधिवक्ता ने दीवानी परिसर में धरना शुरू कर दिया। सोमवार को एसीपी सदर अमीषा और एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने दीवानी पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब धरना समाप्त हो सका। मंगलवार को थाना सिकंदरा में अधिवक्ता के भाई नितिन शर्मा की तहरीर पर अनुज सिसौदिया, उसके भाई शिवम सिसौदिया और अन्य पर लूट समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार ले जाने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई लूटी गई कार आरोपियों ने पूर्व में लिखित अनुबंध कर मित्र जितेंद्र के पास एक लाख रुपये उधार लेकर गिरवी रखी थी। आरोपियों की मां ने पूर्व में कोतवाली थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कार को जबरन अपने पास रख लिया है। जांच में मामला लेनदेन के विवाद का निकलने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी: अधिवक्ता को धरने पर बैठना पड़ा, तब लिखी लूट की एफआईआर; जानें क्या है पूरा मामला #CityStates #Crime #Agra #UttarPradesh #AgraCrimeNews #SikandraPoliceStation #AdvocateSandeepSharma #CarRobberyCase #₹2LakhRobberyAllegation #AdvocateProtest #FirRegistered #AwasVikasColonySector10 #AgraPolice #FinancialDispute #SubahSamachar