पुलिस भर्ती परीक्षा: सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित,आजमगढ़ के छह केंद्रो पर एग्जाम; 17,856 अभ्यर्थी आएंगे

Police Recruitment Exam: बीएड और टीजीटी परीक्षा खत्म होने के बाद अब प्रशासन और शिक्षा विभाग पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। आठ, नौ और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रो पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित हो चुके हैं। सीसीटीवी निगरानी में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में एक पाली में 2976 और छह पालियों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट में नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा, नायब तहसीलदार शशांक राय, बीईओ ज्ञानपुर मनोज और जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार बनाए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुलिस भर्ती परीक्षा: सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित,आजमगढ़ के छह केंद्रो पर एग्जाम; 17,856 अभ्यर्थी आएंगे #CityStates #Varanasi #Azamgarh #PoliceRecruitmentExam #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar