पुलिस भर्ती परीक्षा: परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगी कोई भी कर्मचारी, सिर्फ इन्हें छूट; सभी का कराया जाएगा E-KYC
Varanasi News:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को ब्रीफ किया। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नामित प्रभारी अधिकारियों को छोड़कर अन्य किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस कर्मी शालीनता एवं मर्यादित व्यवहार के साथ परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग करेंगे तथा सभी कर्मियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। सभी पुलिस कर्मी एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अपने साथ वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड और निर्धारित ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर परीक्षार्थियों की सघन, सतर्क एवं शालीनतापूर्ण जांच की जाएगी। जांच के दौरान अभ्यर्थियों की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और अनावश्यक भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 22:43 IST
पुलिस भर्ती परीक्षा: परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगी कोई भी कर्मचारी, सिर्फ इन्हें छूट; सभी का कराया जाएगा E-KYC #CityStates #Varanasi #PoliceRecruitmentExam #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
