Ballia News: कच्ची शराब की तलाश में बसंतपुर पहुंची पुलिस, बैरंग लौटी

बेरुआरबारी। पिछले दिनों बसंतपुर में शराब के नशे में एक व्यक्ति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या करने के विरोध में सोमवार को आक्रोशित होकर बसंतपुर की महिलाओं ने अवैध शराब की भट्ठियों पर धावा बोल दिया था। तोड़फोड़ की थी और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए थे। समाचार पत्रों ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।इसके बाद पुलिस नींद से जागी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुखपुरा थाने की फोर्स बसंतपुर पहुंची। अवैध शराब की तलाश में संभावति स्थानों पर दबिश दी, लेकिन धंधेबाज भूमिगत हो गए और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। बसंतपुर गांव के ताल क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से चलता है। जहरीली शराब के सेवन करने के बाद ग्रामीण घर पहुंचकर तांडव मचाते हैं और झेलना परिजनों को पड़ता है। जहरीली शराब से छह-सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी बेलगाम हैं। कहते है कि पुलिस को प्रति माह 15000 देते हैं। उल्टा फंसाने की भी धमकी देते हैं। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने भी पुलिस और आबकारी विभाग से फोन पर वार्ता की थी। इसके फलस्वरूप मंगलवार को छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि इस तरह का अभियान अब हमेशा चलता रहेगा। किसी भी सूरत मैं अवैध शराब का कारोबार चलने नहीं देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: कच्ची शराब की तलाश में बसंतपुर पहुंची पुलिस, बैरंग लौटी #PoliceReachedBasantpurInSearchOfIllicitLiquor #ButReturnedEmpty-handed #SubahSamachar