Noida News: औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस का पहरा जारी, नहीं हुआ प्रदर्शन

नोएडा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शनिवार को किसी भी सेक्टर में प्रदर्शन नहीं हुआ। औद्योगिक सेक्टरों में एहतियात के तौर पर 80 से ज्यादा जगहों पर पुलि तैनात है। फेज-2, सेक्टर-58, 59, 63 में अतरिक्त पुलिस बल तैनात है। वीडियो वॉल, सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से सभी थानाक्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। अहम है कि श्रमिकों के विरोध की शुरुआत फेज-2 से हुई थी। 10 से 12 अप्रैल तक विरोध शांतिपूर्ण रहा, लेकिन 13 अप्रैल को अचानक हिंसक हो गया, जिसमें 300 से अधिक फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस अबतक विभिन्न थानों में 13 केस दर्ज कर चुकी है। एक हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 62 पर साजिश रचने, आगजनी और तोड़फोड़ करने का सीधा आरोप है। नोएडा में तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से सभी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस का पहरा जारी, नहीं हुआ प्रदर्शन #PolicePatrollingIndustrialAreas #NoProtests #SubahSamachar