Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने सुनी जन समस्याएं

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा और एसएसआई खेमेंद्र गंगवार की मौजदूगी में लोगों की समस्याएं सुनी गई। क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर पारिवारिक, सामाजिक और अन्य समस्याएं रखीं। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों को सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि कुछ सिविल प्रकृति के मामलों में संबंधित पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे थाने में बताएं और पुलिस से डरें नहीं। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए महिला हेल्प डेस्क का उपयोग करने को भी प्रेरित किया। साथ ही अधीनस्थों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने सुनी जन समस्याएं #PoliceListenedToPublicProblemsInJwalapurPoliceStation. #SubahSamachar