फरीदाबाद में पुलिस का एक्शन: पांच गिरोहों का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार; जेसीबी समेत चोरी के 21 वाहन बरामद

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की एवीटीएस-2 (एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड्रन) भूपानी की टीम ने वाहन चोरी में सक्रिय पांच अलग-अलग संगठित गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 11 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 16 मोटरसाइकिल, तीन ऑटो, एक स्कूटी और एक जेसीबी मशीन सहित कुल 21 चोरी हुए वाहन बरामद किए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि एवीटीएस-2 भूपानी प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने पिछले तीन हफ्तों के दौरान गुप्त सूचनाओं और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों से इन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए गिरोहों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल-आमिर गैंग के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक जेसीबी मशीन बरामद हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 15:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Faridabad



फरीदाबाद में पुलिस का एक्शन: पांच गिरोहों का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार; जेसीबी समेत चोरी के 21 वाहन बरामद #CityStates #Faridabad #SubahSamachar