Chamoli News: प्राथमिकी के बाद एक्शन मोड में पुलिस, पूछताछ की, बयान भी लिए

- कोठुली गांव में मृतक रामलाल की मौत का मामला नारायणबगड़ । ब्लॉक के कोठुली गांव में 44 वर्षीय रामलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की है। और उनके बयान लिए हैं। बीती 9 फरवरी की रात को गांव की बरात में बैण्ड बजाने गए कोठुली के रामलाल देर रात को रास्ते में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में परिजनों को मिले थे। 11 फरवरी को उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में उनकी मौत हो गई थी। 16 फरवरी को उनकी पत्नी ने थराली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई । पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते उस रात परिजनों को घटना की सूचना देने वाले और घटनास्थल से खून से सने पत्थरों को हटाने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इधर गांव में घटित हुई इस घटना से जहां लोग स्तब्ध हैं, वहीं लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जनवरी 2015 में भी इस तरह की एक घटना में गांव के 69 वर्षीय बुजुर्ग इन्द्र सिंह घायल अवस्था में मिले थे और फिर उनकी भी उपचार के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। तब भी पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी कोई खुलासा नहीं हो पाया था। इधर मामले में मृतक रामलाल के परिजनों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो, वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: प्राथमिकी के बाद एक्शन मोड में पुलिस, पूछताछ की, बयान भी लिए #PoliceInActionModeAfterFIR #ConductedInquiries #SubahSamachar