Fatehabad News: पुलिस ने 26 बुलेट बाइक के साइलेंसर नष्ट किए
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच हुई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। ट्रैफिक प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में 26 बुलेट मोटरसाइकिलों में लगे अवैध और मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।इन साइलेंसरों को कार्रवाई के बाद रोडरोलर से नष्ट किया गया। उपनिरीक्षक जयसिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनती है। यह ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है और विद्यार्थी, बुजुर्ग, मरीज तथा अन्य नागरिक अनावश्यक असुविधा झेलते हैं। तेज आवाज वाले वाहन सड़क पर अन्य चालकों का ध्यान भटका सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर या गैरकानूनी संशोधन न करवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। अभियान से लोगों को सड़क सुरक्षा और कानूनी नियमों के महत्व का संदेश भी मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 23:04 IST
Fatehabad News: पुलिस ने 26 बुलेट बाइक के साइलेंसर नष्ट किए #PoliceDestroyedSilencersOf26BulletBikes #SubahSamachar
