UP Crime: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल

दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार सिपाही प्रशांत राय को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही दो साल तक यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रह चुका है इसलिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उसे सोमवार की रात ही सारनाथ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी वर्तमान तैनाती गाजीपुर पुलिस लाइन में है। आरोपी सिपाही मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव का रहने वाला है। वाराणसी के चोलापुर थाने के अजगरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि प्रशांत 4 साल से संपर्क में है। इसे भी पढ़ें;दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने दो बच्चों के साथ खुद को किया मौत के हवाले, दो कमरों में फंदे से लटक रहे थे शव दो साल से सारनाथ क्षेत्र के बेनीपुर में एक किराये के कमरे में लेकर रहा। शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न किया। दो बार गर्भपात कराया। हर बार आश्वासन देता था कि सही समय आने पर परिजनों को बताकर शादी करेगा। कुछ दिनों से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। एक मई को एक दोस्त से सूचना मिली कि प्रशांत ने 25 अप्रैल को गोपनीय तरीके से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर भी मिल गई। कॉल किया तो उसने गालीगलौज की। वहीं, पीड़िता ने अपने रिश्ते की कई तस्वीर, वीडियो साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Crime: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #PoliceConstable #OmprakashRajbhar #MinisterOpRajbhar #SubahSamachar