Agra:दरोगा के घर चोरी के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया गया सराफ
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रह रहे चौकी प्रभारी के किराए के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथियों का पता लगाया जा रहा है। छत्ता थाना के डिवीजन चौकी प्रभारी रोबिन्स एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 फरवरी की सुबह उन्हें मकान मालिक ने कमरे के ताले टूटे होने की जानकारी दी। घर से लाखों के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने सराफ को माल बेचने का आरोप लगाया है। वहीं लोहामंडी निवासी सराफ मनीष वर्मा की पत्नी राखी वर्मा ने एम्स पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मदद की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि एत्माद्दौला पुलिस उनके पति को तीन दिन से हिरासत में लिए हुए है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 11:18 IST
Agra:दरोगा के घर चोरी के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया गया सराफ #CityStates #Agra #AgraTheftCase #EtmaduddaulaPoliceStation #Sub-inspectorHouseBurglary #JewellerCustodyControversy #AgraPoliceInvestigation #HelpSoughtOnX #आगराचोरीमामला #एत्माद्दौलाथाना #दरोगाकेघरचोरी #सराफहिरासतविवाद #SubahSamachar
