Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गों के बीच एनकाउंटर! पैर में गोली लगते ही दबोचा गया बदमाश

झारखंड में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चला रही है। बड़ी वारदात की तैयारी की मिली थी सूचना यह मुठभेड़ बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर 13 माइल के पास चक्रवार जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सैयद मोहम्मद निशान नामक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह से है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें:भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह किस बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहा था। साथ ही फरार दोनों आरोपियों और प्रिंस खान गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गों के बीच एनकाउंटर! पैर में गोली लगते ही दबोचा गया बदमाश #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Hazaribag #PoliceClashWithPrinceKhan'sHenchmen #TwoAbsconding.oneCriminalInjured #हजारीबागमुठभेड़ #प्रिंसखानगैंग #झारखंडपुलिस #बड़कागांवथाना #चक्रवारजंगल #पुलिसएनकाउंटर #SubahSamachar