Sirsa News: पुलिस ने खेतों में दौड़कर काबू किए लुटेरे

ओढ़ां। गांव बड़ागुढ़ा में शादी के लिए अपनी मां के साथ खरीदारी करने जा रहे एक व्यक्ति के साथ बाइक सवार डंडे से हमला कर नकदी लूट ले गए। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेतों में भाग रहे लुटेरों के पीछे पैदल ही दौड़ पड़ी और लुटेरों को काबू कर लिया।दरअसल बडागुढा निवासी ओमप्रकाश के घर में उसकी बहन की एक जुलाई को शादी रखी हुई है। इसी को लेकर वह अपनी अपनी मां सीमा देवी के साथ रविवार को मंडी कालांवाली में कपड़े खरीदने जा रहा था। मां-बेटा दोनों जब बड़ागुढ़ा बिजली घर के निकट पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आए और उसके आगे मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोक कर उस पर डंडे से हमला कर दिया। लुटेरों ने जब उसकी जेब पर झपट्टा मारा तो जेब से रखी 20 हजार रुपये की नकदी नीचे बिखर गई। शोर मचाए जाने के बाद लुटेरे कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया की जब उसने नकदी एकत्रित कर गिनती की तो उसमें से 9250 रुपए कम थे। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।पुलिस के आगे नहीं आई दौड़-धूप काम सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस को सूचना हाथ लगी कि दोनों लुटेरे गांव भंगू की तरफ भागे हैं। उधर लुटेरों को पुलिस के आने की भनक लगी तो वे मोटरसाइकिल छोड़ कर पैदल ही खेतों की तरफ भाग निकले। इसके बाद थाना प्रभारी लाभ सिंह, उपनिरीक्षक मदनलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी लुटेरों के पीछे पैदल ही भाग लिए। हालांकि लुटेरों ने पुलिस की खूब भाग दौड़ करवाई लेकिन पुलिस ने दोनों को धर दबोचने में सफलता हासिल कर ली। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों लुटेरों बंसीलाल व गुरमीत उर्फ़ खालसा निवासी भंगू को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बंसीलाल के खिलाफ बड़ागुढ़ा थाना में चोरी व स्नेचिंग के दो प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirsa News: पुलिस ने खेतों में दौड़कर काबू किए लुटेरे #PoliceChasedDownAndApprehendedTheRobbersInTheFields. #SubahSamachar