Haldwani: आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता और मोहित प्रसाद निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा करा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और 51 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:37 IST
Haldwani: आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #HaldwaniIplBettingRacket #IplBettingGangBusted #SubahSamachar
