UP: बाहर रख देते थे नीम के पत्ते, अगले दिन हो जाता था घर साफ; चोरी का हैरान कर देने वाला तरीका

आगरा के बाह के बासौनी में भुमिया बाबा मंदिर के पास से बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की 4 वारदातों को अंजाम देने वाले मुरैना के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने, चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। 4 दिन पहले पुलिस ने 2 बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। 13 अप्रैल को बासौनी के उमरैठा गांव की रामकली के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी हुए थे। 14 मई को गुंगावली गांव के भाकियू नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर, उनके पड़ोसी शिवनरायन शर्मा, मोनी के घर से 50 लाख से ज्यादा की नगदी, जेवर चोरी हुए थे। बासौनी पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों वारदातों का खुलासा कर 2 बदमाश बागचीनी मुरैना के दौनारी गांव के संदीप उर्फ संजू गुर्जर, खेडा राठौर के जोमर्दपुरा गांव के विनोद गुर्जर को 2 तमंचे एवं चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बाहर रख देते थे नीम के पत्ते, अगले दिन हो जाता था घर साफ; चोरी का हैरान कर देने वाला तरीका #CityStates #Agra #AgraCrime #UpPolice #SubahSamachar